Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

रोडवेज संविदाकर्मी चालक 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

  • 50 ग्राम स्मैक की कीमत दो लाख रूपये
  • पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: थाना अफजलगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को बाबा की मजार जिकरीवाला के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रोडवेज बस में संविदाकर्मी के रूप में चालक का कार्य करता है। पुलिस ने अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

थाना अफजलगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त भूपेंद्र कुमार गंगवार पुत्र पूरन लाल गंगवार निवासी ग्राम पैथोला बैनीराम थाना भोजीपुरा जनपद बरेली हॉल पता, अनूप उर्फ अन्नू मास्टर का मकान ब्लाक के पीछे कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बाबा की मजार जिकरीवाला के पास से गिरफ्तार किया है।

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्त भूपेंद्र दो लाख रूपये के 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रोडवेज बस में संविदाकर्मी के रूप में चालक के रूप में कार्य करता है। बरेली से ही स्मैक लेकर जगह-जगह बेचने का कार्य करता है। काफी समय से स्मैक बेचने की सूचना आ रही थी, इसी के तहत अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img