Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

एशियन गेम्स 2023 में रोहन बोपन्ना ने जीता सोना, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बोपन्ना और रूतुजा ने मैच में धीमी शुरुआत की। दोनों पहला सेट 2-6 से हार गए। पहला सेट हारने के बाद बोपन्ना और रूतुजा ने जोरदार वापसी की। दोनों ने दूसरे सेट को 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में सुपर टाई-ब्रेक हुआ। इसमें बोपन्ना और रूतुजा ने 10-4 से बाजी मारी। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल में जीत हासिल की थी। 43 साल के इस खिलाड़ी ने उम्र को बस एक नंबर साबित कर दिया। उनके अनुभव का लाभ रूतुजा को भी मिला। दोनों ने मिलकर चीनी ताइपे की जोड़ी को चौंका दिया।

बता दें कि भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेलों में कमाल कर दिया। उन्होंने 42 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीत लिया। बोपन्ना शनिवार (30 सितंबर) को रूतुजा भोसले के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में चैंपियन बने। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के सुंग हाओ और एन शुओ की जोड़ी को 2-6, 6-3 (10-4) से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने रजत पदक जीता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img