नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के वीकएंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस बार वीकेंड एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी गेस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के कंटेस्टेंट और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘दिलवाले’ से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा करते दिख रहे हैं। प्रणीत के इस खुलासे पर रोहित शेट्टी भी तुरंत रिएक्ट करते हैं और मज़ेदार अंदाज़ में अपना जवाब देते हैं।
रोहित शेट्टी ने प्रणीत मोरे से कहा
प्रोमो में देखा जाता है कि बिग बॉस 19 में मेहमान बनकर आए निर्माता रोहित शेट्टी ने प्रणीत मोरे से कहा, ‘मेरे बारे में आप अभी स्टैंडअप कर लीजिए।’ इसके बाद प्रणीत ने रोहित शेट्टी के बारे में बोला, ‘रोहित सर बहुत टैलेंटेड हैं, वो खतरों के खिलाड़ी शो के होस्ट के रूप में बिल्कुल फिट दिखते हैं। वो चलती गाड़ी से कूद जाते हैं, जो सबसे बड़ा खतरा है।’ यह सुन सभी प्रतियोगी और खुद फिल्म निर्माता हंस पड़ते हैं।
फिल्म ‘दिलवाले’ को लेकर प्रणीत मोरे ने कहा
आगे वीडियो में देखा जाता है कि प्रणीत मोरे कहते हैं, ‘फिल्म ‘दिलवाले’ में इन्होंने 100 करोड़ रुपये लगाए।’ इसके जवाब में रोहित शेट्टी ने हंसते हुए कहा कि 100 नहीं 150 करोड़ रुपये। आगे प्रणीत ने कहा कि रोहित शेट्टी की फिल्मों के समय इतनी नाकाबंदी रहती है कि वो खुद पुलिस की गाड़ियों की चेकिंग करते हैं। ये बातें सुन खुद फिल्म निर्माता और बिग बॉस के सभी प्रतियोगी हंस पड़ते हैं। बता दें कि फिल्म ‘दिलवाले’ में रोहित शेट्टी ने निर्देशक और निर्माता की जिम्मेदारी संभाली थी।

