जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर द्वारा शिक्षक दिवस पर नई मंडी स्थित जैन कन्या अन्तर कॉलेज में स्कूल की प्रधानाचार्या डा. कंचनप्रभा शुक्ला व उनकी सहयोगी अध्यापिका मिथलेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या डा. कंचनप्रभा शुक्ला को हाल ही में राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है व उनकी सेवाओं को तीन वर्ष के लिए अतिरिक्त बढ़ाया गया है। वहीं मिथलेश अग्रवाल रिटायर होने के बाद भी अपनी सभी सेवाएं पूर्व की भांति ही नि:शुल्क दे रहीं हैं। साथ ही संस्था सदस्य चार अन्य अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
टीचर्स डे कार्यक्रम के बाद रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर द्वारा कोरोना योद्धाओं में नगर के तीन प्रमुख चिकित्सकों डा. अनुराग गोयल, डा. अमन गुप्ता (मनोरोग विशेषज्ञ), डा. पंकज जैन (वरिष्ठ फिजिशयन) व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार चोपड़ा को सम्मानित किया गया।
सभी डॉक्टर्स ने कोरोना संबंधी विशेष जानकारियां दी व क्लब अध्यक्ष रोटरी क्लब डा. नितिन जैन व उनकी टीम को बहुत बहुत बधाइयां दी। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट गवर्नर हैप्पी स्कूल रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रीजनल असिस्टेंट गवर्नर रोटेरिन आकाश बंसल, जोनल असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन उमेश गोयल आदि शामिल रहे।

