जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: युवक की मौत के मामले में ससुरालियों के विरूद्ध हत्या को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनेकी मांग को लेकर शनिवार को हरियाणा के लोगों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज न होने पर कोतवाली पर ही धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी है।
हरियाणा के गुहाना निवासी अजीत पुत्र बनी सिंह की शादी सुनहेड़ा गांव में हुई थी। गत 30 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। जहां उसी रात्रि में संदिग्ध अवस्था में जहर खरने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्हत्या में मामला दर्ज करत हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
परिजनों का आरोप है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि जहर देकर उसकी हत्या की गइ थी। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर ससुरालियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कियसा है और न ही पीड़ितो को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही उपलब्ध कराई जा रही है।
मतृक के परिजनों आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पुलिस पर मृतक के ससुराल वालों से मिलीभगत करने का भी आरोप लगाया।
इस मामले में तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर ससुरालियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को मृतक परिजनो ने कोतवाली पर जमकर हंगरमा किया और चेतावनी दी यदि तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोतवाली पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर सुनील, अनिल, राजेश, रामबीर, श्यामा, मान सिंह, फूल सिंह, सतबीर, सुभाष, रामानन्द, चांद राम, सोनू, महावीर व विक्की आदि मौजूद रहे।

