Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

मचा हाहाकार: सड़क हादसे में सास-बहू की मौत परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम मृतका के परिजनों ने शवों से निकले अवशेष को किया इकट्ठा

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मवाना-परीक्षितगढ़ रोड स्थित शुगर मिल के समीप दर्दनाक हादसा में गर्भवती महिला समेत सास-बहू की मौके पर ही मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आनन-फानन में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे के साथ चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी।

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर पड़े शवों के अवशेषों को उठाने की जहमत तक नहीं उठाई तो घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने रोते बिलखते सड़क पर पड़े अवशेष को इकट्ठा किया।

जानसठ के गांव नटौर निवासी सुंदरपाल पुत्र आनंदपाल करीब साढ़े चार बजे पत्नी बबली एवं पुत्रवधू रीना पत्नी अंकुर को बाइक द्वारा परीक्षितगढ़ के गांव हुमायूंपुर गढ़ी रिश्तेदारी में जा रहे थे। मवाना-किला रोड स्थित शुगर मिल के समीप फलों की खरीदारी करने के लिए जैसे ही गंतव्य की ओर बढ़े तो पीछे से आये शीरे के भरे ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक में टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक पर बैठी सास-बहू ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से दर्दनाक हादसा हो गया और सास-बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

16 8

हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु कौशिक मयफोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे में महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी।

इस दौरान थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामा एवं जाम होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भले ही भेज दिया हो, लेकिन मौके पर पड़े शवों के अवशेष सड़क पर छोड़ दिये।

d 1

जिसको लेकर पुलिस के प्रति रोष देखने को मिला। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शवों से निकले अवशेष को इकट्ठा किए। मृतका के परिजनों ने कार्रवाई को लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिजनों ने किया हंगामा

सैकड़ों की संख्या में मृतका के परिजनों ने मवाना-किला रोड स्थित पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम कमलेश गोयल एवं सीओ उदय प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक मयफोर्स मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मोके पर हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के साथ उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये।

a 1

राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपनी एवज में मवाना एवं हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल एवं डा. योगेश गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए और मृतका के परिजनों को समझाते हुए कड़ी कार्रवाई करवाने एवं सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों ने घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाये जाने पर अड़े रहे। मृतका के परिजनों को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने एक लाख रुपये नकद देने एवं सरकार से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोला।

कोख से निकला नवजात शिशु

शीरे के भरे ट्रक से हुए हादसे में मृत गर्भवती महिला रीना की गर्भावस्था में पल रहा सात माह का नवजात शिशु को मां के आंचल में पड़ा देख हर एक प्रत्यक्षदर्शियों की रुह कांप उठी और आंखें नम हो गयी। दर्दनाक हादसा होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे ही रीना के शव को एंबुलेंस में रखा तो उसकी कोख में पल रहा सात माह का नवजात शिशु अपनी मां के क्षत-विक्षत अवशेष से लिपटने के बाद नीचे गिर गया। हालांकि नवजात शिशु भी जन्म लेने से पहले अपनी मां के साथ चला गया। नवजात शिशु को देख मौके पर मौजूद लोगों की रुह कांप उठी और सभी के मुंह पर एक बात सुनने को मिली कि भगवान ने सही नहीं किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img