Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने पकड़ी 4 करोड़ 33 लाख रुपये कीमत की स्मैक

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: नशे के अवैध कारोबार पर रोक के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर आसिफ खां को 4.320 किलोग्राम अवैध स्मैक, एक कार, मोबाइल फोन और 7,000 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 4 करोड़ 33 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर तीनों जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात छोटी लाइन, सरकारी कोटे की दुकान के पास से आरोपी को दबोचा।

एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर आसिफ खां जिले बरेली का रहने वाला है और लंबे समय से स्मैक तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ थाना फतेहगंज ईस्ट (बरेली) और सहारनपुर में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से स्मैक, कार, मोबाइल फोन और नगद रुपए भी मिले हैं।

पूछताछ में आसिफ ने खोले तस्करी के बड़े नेटवर्क के राज

एसएसपी आशीष तिवारी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी झारखंड से कच्चा माल लाकर स्मैक तैयार करता है। इसके बाद आसिफ अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई करता था, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img