Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में ली गई संविधान की शपथ

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: संविधान दिवस के अवसर पर सहारनपुर मंडल में गुरुवार को विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों और पुलिस इकाइयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पर आधारित शपथ दिलाई, जबकि कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने समस्त अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस द्वारा भी संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण की गई है।इस दौरान देश के लोकतांत्रिक ढांचे, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि 26 नवंबर भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने का गौरवपूर्ण दिन है। संविधान सभी धर्मों, समाजों और वर्गों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर वर्षभर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संविधान में निहित मूल्यों और संवैधानिक लोकाचार को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा पोर्टल पर डिजिटल शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में संविधान आधारित विशेष सभाएं आयोजित की जाएँगी, जिनमें संविधान की विशेषताओं, संविधान सभा की भूमिका और महिला सदस्यों के योगदान पर चर्चा होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर संविधान की प्रस्तावना की वॉल पेंटिंग भी बनाई जाए।

आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त भानु प्रताप यादव, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी कर्णपाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे, सभी उपजिलाधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संविधान दिवस पर पुलिस द्वारा भी जनपदभर में भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा, विधि के शासन का पालन और जनता की सुरक्षा के लिए समर्पण की शपथ ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संविधान में निहित मूल्यों को दैनिक कार्यप्रणाली में अपनाने पर जोर दिया।उनके निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थानों पर पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कर्तव्यपरायणता और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस के इन कार्यक्रमों से संविधान दिवस का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img