Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Tiger 3 Box Office Collection: ‘टाइगर 3’ ने पांचवे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन, सलमान खान के लिए बेहद शॉकिंग रहा ये रिकॉर्ड, यहां जानें ताजा रिपोर्ट्

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक​ स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म टाइगर 3 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सलमान खान भी इस फिल्म को लेकर अच्छी खासी सुर्खियां बटौर रहे थे। जहां इस फिल्म में ने फर्स्ट डे कलेक्शन में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं, दिन प्रतिदिन फिल्म के कलेक्शन में गिरवाट दर्ज हो रही है। बताया जा रहा है कि, फिल्म टाइगर 3 का बॉक्स आफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं हो पाया है। फिल्म को मि​श्रित प्रतिक्रिया मिल रही है।

43 6

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, ​ फिल्म ने रविवार को 44.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन यानि सोमवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए 59.25 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे ही तीसरे और चौथे दिन फिल्म का बिजनेस कलेक्शन 44.3 करोड़ और 21.1 करोड़ रहा था।

46 4

आंकड़ों की बात करें तो पांचवे दिन टाइगर 3 

44 5

साथ ही यदि ताजा रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आंकड़ों की बात करें तो पांचवे दिन टाइगर 3 ने कुछ खास प्रदर्शन न दिखाते हुए मात्र 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमें टाइगर 3 की कुल कमाई 188.96 करोड़ हो गई है। उधर, फिल्म को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो सकती है।

45 6

बता दें कि, मनीष शर्मा के निर्देशक में बनीं यह फिल्म टाइगर 3 दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई थी। जिसके बाद पहले दिन इस फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वहीं, अब देखना यह है कि अब आगे इस फिल्म का बाक्स आफिस कलेक्शन क्या रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img