- सैनिटाइजेशन में दो वॉटर टेंडरों का किया प्रयोग
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जनपद बिजनौर में फायर सर्विस की यूनिटों द्वारा नगरपालिका के सहयोग से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जिसमें 2 वॉटर टेंडरों का प्रयोग किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर सर्विस की यूनिटों व नगरपालिका के सहयोग से सैनिटाइजेशन का कार्य किया। जिसमें जमेश्रवर द्वार मार्केट हरेवली रोड नगीना, अनीस एसोसिएशन पैट्रोल पंप धामपुर रोड नगीना, रॉयल इनफील्ड एजेंसी धामपुर, महिंद्रा एजेंसी धामपुर व आयुष्मान हॉस्पिटल धामपुर कई स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
कोरोना के चलते नगरपालिका के सहयोग से फायर सर्विस की यूनिट हर जगह सैनिटाइजेशन कर रही है। सैनिटाइजेशन करने में दो वॉटर टेंडरो का प्रयोग किया गया है।

