Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

युद्ध स्तर पर गांव-गांव, नगर-नगर चल रहा सैनिटाइजेशन का कार्य

  • स्वास्थ्य विभाग की टीमें बांट रही बुखार पीड़ितों को किट

जनवाणी संवाददाता |

ऊन/जलालाबाद: कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप तथा नगर में हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पंचायत हरकत में आ गई है। जिसके चलते नगर पंचायत द्वारा नगर में सफाई अभियान जोरों से चला जा रहा है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार पीड़ितों के लिए नगर पंचायत को किट उपलब्ध कराई गई।

कोरोना की दूसरी लहर मौत के रूप में मंडरा रही है नगर में करीब डेढ़ दर्जन मौतें हो चुकी हैं जिसके बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। लगातार हो रही मौतों के कारण प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।

साथ ही, नगर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। नगर में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है जिसे देखते हुए नगर पंचायत द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9759242809 जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के लिए नगर पंचायत को 70 दवाई की किट उपलब्ध कराई जिसे नगर पंचायत कर्मियों द्वारा मोहल्लों में घूम कर बुखार पीड़ित मरीजों को बाटी गई।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही, कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों को दवाई की किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील की है कि जिस व्यक्ति को भी कोरोना के लक्षण दिखाई दे वह तुरंत अपनी जांच कराएं तथा सहायता के लिए नगर पंचायत हेल्पलाइन नंबर पर कल करें। इसके अलावा सभी सभासदों को भी दवाई की किट उपलब्ध कराई गई है। सभी पीड़ित मरीज अपने वार्ड सभासद से दवाई ले सकते हैं।

थानाभवन में 17 और जलालाबाद में 15 टीमें तैनात

तहसीलदार अजय कुमार शर्मा ने जलालाबाद पहुंच कर नगर में साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। तहसीलदार ने अधिशासी अधिकारी विजय आनंद को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन नियमित रूप से कराई जाए।

प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, गली में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन व फागिंग का कार्य निरन्तर चलता रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग की 17 सुंयुक्त टीम थानाभवन तथा 15 टीम जलालाबाद में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इन टीमों द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर लक्षण युक्त व्यक्तियों को कोविड किट उपलब्ध कराई जा रही है।

कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन भी कराया गया। इसके अतिरिक्त समस्त विकासखंड अधिकारियों ने निगरानी समितियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगरानी समितियों द्वारा घर घर जाकर लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच कर उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराती हैं साथ ही जांच कराने के लिए प्रेरित करती हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन मेडिकल किट का वितरण कार्य जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img