Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कोरोना योद्धाओं को स्टीमर, सैनेटाइजर वितरित

  • भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने चलाया अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भजापा के जिला मंत्री एंव कोरोना सहायता प्रभारी विवेक प्रेमी ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न कर समाज तक छोटे बड़े समाचार पहुंचाने वाले पत्रकारों एवं स्वच्छता के वार से कोरोनो संक्रमण पर प्रहार करने वाले सफाईकर्मियों को स्टीमर, सैनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

शनिवार को भाजपा के जिला मंत्री एवं कोरोना सहायता प्रभारी विवेक प्रेमी ने कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना की लड़ाई डंटकर मुकाबला करने वाले कोरोना योद्धा पत्रकारों को कोरोनो संक्रमण से बचाव के लिए स्टीमर, सैनेटाइजर व मास्क वितरित किए।

इस दौरान विवेक प्रेमी ने कहा पत्रकार बंधु कोरोना काल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर छोटे से छोटे ओर बड़े से समाचारों को संकलित कर समाज तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। दसूरी लहर में कुछ पत्रकार साथी संक्रमित हो गए थे जिसमें ज्यादातर रिकवर भी हो चुके हैं।

दूसरी ओर, शहर के वार्ड 23 व 25 गणेश चौक स्थित गणेश चौक पर सफाई सुपरवाइजर प्रदीप टांक मायूस एवं अधीनस्थ देवीदास धवन, अमित चावला, विक्की चावला, दिनेश, धर्म पारचा, आरती, विनोद पारा, राजेश, नरेश कुमार, सन्नी पारचा, विनोद बहोतम सफाई कर्मचारियों को स्टीमर, मास्ट, सैनेटाइजर वितरित किए।

इस दौरान विवेक प्रेमी ने कहा कि सर्दी, गर्मी, धूप, बरसात हो या कोरोना महामारी सफाई कर्मचारी पूरी कर्तव्य परायणता के साथ शहर एवं जनपद में सफाई व्यवस्था में पूरा योगदान दे रहे हैं। इसके लिए यह समाज सफाई कर्मचारियों का ऋणी है। सुपरवाइजर प्रदीप मायूस ने विवेक प्रेमी के द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर अमित गिरी, चिराग प्रेमी, दीपू गिरी, सचिन गर्ग, सागर मित्तल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img