- 13 पुण्यतिथि पर गुलजारी वाला शिवालय में उमडे साधु, श्रद्धालु
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के कैराना रोड स्थित गुलजारी वाले प्राचीन शिव मंदिर में ब्रह्मलीन महंत संतोष गिरी महाराज की 13वीं पुण्यतिथि पर हवन पूजन तथा भंडारे का आयोजन कियाप। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को पानीपत रोड स्थित प्राचीन गुलजारी वाला शिवालय में ब्रह्मलीन महंत संतोष गिरी महाराज की 13वीं पुण्यतिथि पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ हुआ। मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में पंडित अनुज शर्मा ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के हरिद्वार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत अनेक दूर दराज के राज्यों से आए साधु, संतों ने भाग लिया। इस दौरान शहर तथा आसपास क्षेत्रों से आये लोगों को भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर महंत तीर्थगिरी महाराज मोरना, महंत बसंत गिरी महाराज बिजनौर, महंत रामबीर दास महाराज भिवानी हरियाणा, सभासद महेश धीमान, एडवोकेट सतेन्द्र धीरयान, पप्पू शर्मा, कुलदीप काम्बोज, अरविन्द कुमार, विपिन शर्मा, ज्ञानेश्वर, मनीष निर्वाल आदि मौजूद रहे।

