Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

Sawan 2025: सावन सोमवार विशेष: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, पूरी होंगी आपकी हर इच्छाएं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। श्रावण मास यानी सावन का महीना चल रहा है, जिसे हिन्दू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। पूरे देशभर में शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत-उपवास कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने में जुटे हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव की भक्ति करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह मास भक्ति, आस्था और साधना का प्रतीक है। सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है, और जब यह दिन सावन में आता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

इस बार 4 अगस्त 2025 को सावन का अंतिम सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस विशेष दिन पर भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर इन पांच खास चीजों का अर्पण अवश्य करें।

बेल पत्र

शिवजी की पूजा में बेल पत्र का अत्यंत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। श्रद्धा और नियमपूर्वक शिवलिंग पर 3 या 5 बिल्व पत्र चढ़ाने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

धतूरा

शिवलिंग पर धतूरे के फल या फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

गंगाजल

गंगाजल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। सावन में कांवड़ यात्रा के माध्यम से भक्त गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। गंगाजल से अभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है।

रुद्राक्ष

शिवजी के प्रतीक रुद्राक्ष को शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत पुण्यकारी होता है। आप चाहें तो एक रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आर्थिक उन्नति तथा मानसिक शांति आती है।

कच्चा दूध

शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाकर अभिषेक करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इसमें शहद मिलाकर चढ़ाना भी उत्तम होता है। यह पूजा संतान सुख, वैवाहिक जीवन की शांति और मन की शुद्धता के लिए विशेष लाभकारी होती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img