- छात्रों को स्कूल लेकर आना होगा अभिभावकों का सहमति-पत्र
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार 19 अक्टूबर से समस्त शिक्षा बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक तक के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में इसी सम्बंध में बैठक दो पालियों में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 19 अक्टूबर से शासन के आदेश पर सभी राजकीय एवं अशासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड विद्यालयों में कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार पढ़ाई पुन: प्रारंभ की जाएगी।
कोरोना महामारी के दृष्टिगत विद्यालय में प्रवेश प्रत्येक छात्र को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। विद्यालय के गेट पर थर्मल स्क्रनिंग की जाएगी। सभी कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई प्रथम पॉली और 11 और 12वीं की पढ़ाई द्वितीय पाली में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 19 अक्टूबर से विद्यालयों में पढ़ाई प्रारंभ होने के दृष्टिगत गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दो पॉलियों में विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। प्रथम पाली में प्रात: 11: 00 बजे से सभी राजकीय एवं अशासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य प्रतिभाग करेंगे। दूसरी पॉली में दोपहर 2:00 बजे से समस्त वित्तविहीन मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य प्रतिभाग करेंगे।

