Sunday, September 27, 2026
- Advertisement -

नाहिद हसन ने बिजलीघरों पर आपूर्ति की हकीकत जानी

  • तीन गांवों को ट्यूबवैल फीडर से जोड़ने से गहराई समस्या

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: क्षेत्र के तीन गांवों में दो से ढाई घंटे ही बिजली आपूर्ति किए जाने और लाइनमैनों द्वारा ग्रामीणों को परेशान किए जाने की शिकायत पर सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने बिजलीघर पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। इस दौरान ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का समाधान कराए जाने आश्वासन दिया। साथ ही, एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर ताला डालने की चेतावनी दी।

क्षेत्र के गांव मामौर, मलकपुर व मंगलपुर की विद्युत सप्लाई खेतों की लाइन से जुड़ी होने के कारण वहां दिन में दो से ढाई घंटे ही बिजली सप्लाई आ रही है। जबकि अन्य गांवों में सप्लाई 18 घन्टे की है। विद्युत सप्लाई कम आने व लाइनमैनों द्वारा परेशान करने की शिकायत पर बुधवार को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन पहले पंजीठ बिजलीघर पहुंचे और वहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

इसके बाद विधायक नाहिद हसन 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र शामली रोड पर पहुंचें। यहां पर विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कहा कि सरकार गांवों में 18 घंटे सप्लाई देने का वायदा कर रही है तो फिर केवल तीन गांवों से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर ताला डाल कर धरना दिए जाने की चेतावनी दी।

इससे पहले नाहिद हसन ने अधीक्षण अभियंता से फोन पर वार्ता करते हुए ग्रामीणो की समस्या का समाधान कराये जाने को कहा। वहीं मामले में एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि तीन गांवों की सप्लाई खेतों की लाइन से जुड़ी होने के कारण सप्लाई में समस्या है। विधायक नाहिद हसन उनके पास आए थे तथा उच्चाधिकारियों से बात की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, भाजपा सरकार से पूछा- पानी निकलेगा कहां से?

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 28 नहीं 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर: 58 मौतें, कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही...

IND vs WI: गिल ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी; नमन धीर का इंटरनेशनल डेब्यू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
spot_imgspot_img