Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दिन में झुलसाने वाली गर्मी, शाम को राहत

  • गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, मई में पारा सर्वोच्च स्तर पर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मई माह के अंत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से शहरवासी हलकान है। दिन में लू शहरवासियों को परेशान कर रही है। मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पारा मई में अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं शाम होते-होते मौसम में परिवर्तन आया और लू की जगह आंधी और राहत देने वाली हवा ने ले ली है। रात 10 बजे के बाद आंधी के बाद बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलवा दी।

11 31

मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिन व रात में चैन नहीं मिल पा रहा है। दिन का तापमान 42 के आसपास चल रहा है। जबकि, रात का तापमान भी 26 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार को पारा अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। सीजन में अब तक सबसे अधिक तापमान मंगलवार को दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी ने लोगों का बुरा हाल रखा।

दिन में चली लू ने शरीर को झुलसाए रखा। हालांकि, देर शाम हवा चलने से कुछ राहत मिली। 24 से 28 मई तक आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। भीषण गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी और दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

13 30

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मंगलवार रात से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी व बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम 41.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img