Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ हुआ स्काउट शिविर का समापन

  • रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप के तंबू को सर्वश्रेष्ठ चुना

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: ग्वालीखेडा के मा अंबा बालिका डिग्री कालेज में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि हमे संत महापुरुषों के जीवन, चरित्र व मूल्यों से  प्रेरणा लेकर जीवन को आत्मसात करना चाहिए। शिक्षा, संस्कार और कौशल कला से जीवन में सफलता मिलती है।

विशिष्ठ अतिथि विश्वाश चौधरी ने कहा कि स्काउट  शिविर हमारे जीवन व संस्कृति से जुड़े है यह हमे अनुशासन व देश सेवा करना सिखाता है। समारोह में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, स्काउटिंग दीप जलाएंगे हम आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको भावविभोर किया।

इससे पूर्व अतिथियों ने छात्राओं द्वारा बनाये गए तंबूओ का निरीक्षण किया। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप के तंबू को सर्वश्रेष्ठ चुना गया नेता जी सुभाष चंद्र बोस व मदर टरेसा ग्रुप के तम्बू की भी सराहना की गई। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शाश्त्री ने छात्राओं से शिविर में सिखाई गई क्रियाओं का निर्वहन करने का आवाहन किया साथ ही अतिथियों को शॉल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता महंत डॉ. साधुराम स्वामी व संचालन प्रबंध निदेशक डॉ. शबाना  ने किया। समारोह में प्रशिक्षक मंडल प्रभारी सचिन शर्मा, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, राममेहर सिंह हेवा, हरख्याल शाश्त्री, संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ गीता, डॉ. शाबरा, डॉ. सचिन, आरती, शमा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img