Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मार्च के दूसरे सप्ताह में होगा दीक्षांत समारोह

  • अभी तक दीक्षांत आनलाइन कराने की तैयारी
  • स्थिति सामान्य होने पर बदला जा सकता है निर्णय

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में होने वाला दीक्षांत समारोह कोविड-19 के चलते इस वर्ष मार्च के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह की सबसे बड़ी बात यह होगी कि कोरोना की वजह से यह आनलाइन आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी सलाह देते हुए इसे आनलाइन कराने की बात कही थी। यदि समारोह आनलाइन होता है तो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा। विवि कुलपति प्रो.एनके तनेजा की ओर से साफ कर दिया गया है कि दीक्षांत समारोह मार्च में आनलाइन आयोजित किया जाएगा। यदि स्थिति सामान्य होती है तो आनलाइन समारोह के निर्णय को बदला जा सकता है।

बता दें कि दीक्षांत समारोह में मेडल पाने का सपना संजोने वाले छात्र-छात्राएं हर साल इस पल का बेसब्री से इंतजार करते है। जब उनकी वर्षो की मेहनत का फल दीक्षांत समारोह में मेडल के रुप में उन्हें मिलता है तो वह पल उनके लिए बेहद खास होता है। विवि और उससे संबंधित कॉलेजों के हर साल सवा लाख छात्र-छात्राएं डिग्री पाते है।

इसमें से हर विषय के टॉपर्स को चुना जाता है। करीब 80 कोर्सो में टॉपर्स को पदक दिए जाते है। इनमें एक कुलाधिपति रजत पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार समेत 50 मेधावियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाते है।

करीब 150 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक, इतने ही छात्रों को योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाते है। इसबार विवि को 20 सितंबर तक दीक्षांत कराना था, लेकिन कोरोना की वजह से सत्र लेट हो गया। यूजी-पीजी फाइनल ईयर में इसबार एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राओं ने पेपर दिए थे, इनमें से अधिकतर के रिजल्ट आ चुके है। बाकी के रिजल्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img