Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कण्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में बनाये गये मण्डलवार पटलों द्वारा की जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 की मॉनिटरिंग का जायजा लिया।

उन्होंने मण्डलवार पटलों पर बैठे कर्मचारियों से मॉनिटरिंग से सम्बंधित जानकारी भी ली। उन्होंने मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जनपद के परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से देखा जाय। मॉनिटरिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियां दिखने पर तत्काल संबंधित उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाय।

उन्होंने कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग के लिए लगाये गये अधिकारियां को सतर्क एवं सचेत रहने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, शुचिता एवं पवित्रता रखने हेतु राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 बोर्ड परीक्षा हेतु नवीन व्यवस्थायें की गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...
spot_imgspot_img