Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

कृषि अध्यादेश का रालोद ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया

  • केन्द्र सरकार किसानों को करना चाहती है बर्बाद, रालोद करेगा आंदोलन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के रालोद कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने कृषि अध्यादेश का काली पट्टी बांधकर विरोध किया और कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

नगर के रालोद कार्यालय पर मंडल महासचिव ओमबीर ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि अध्यादेश पारित होने के बाद नारेबाजी कर हंगामा किया और उन्होंने काली पट्टी बांधकर इसका विरोध किया। ओमबीर ढाका ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों पर तीन काले बिल लाधना चाहती है, जिसको वह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह व जयंत चौधरी के नेतृत्व में वह आंदोलन करेंगे। कहा कि यह सरकार चाहती है कि किसान चंद पूंजीपतियों का गुलाम बन जाए।

हमेशा से केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को अनदेखा किया है। यदि जल्द ही कानून को वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर कंवरपाल हुड्डा, पप्पू जख्मी, रवि, अनिरूद्ध शर्मा, अमित, रोहित, अनिल कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img