Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

सीबीएसई: प्रयोगात्मक परीक्षाओं में नहीं चलेगा सेटिंग का खेल, बदले गए नियम

  • प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान एक ग्रुप में होंगे 25 परीक्षार्थी
  • एक मार्च से शुरु होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जारी गाइडलाइन में कुछ बदलाव किए हैं। यदि बोर्ड द्वारा नामित परीक्षक के अलावा स्कूल ने दूसरे शिक्षक से प्रयोगात्मक परीक्षा कराई तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। उस स्कूल के छात्र-छात्राओं को थ्योरी पेपर में मिले अंकों के आधार पर प्रैक्टिकल में अंक दिए जाएंगे। साथ ही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सेटिंग के खेल को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस संबंध में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं की गाइडलाइन जारी कर दी है। बता दें कि सीबीएसई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 मार्च से शुरु हो रही हैं,जो कि 11 जून तक चलेगी। वहीं दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से शुरु हो रही है।

सीबीएसई से संबंधित जिले में दसवीं व बारहवीं के 84 से अधिक स्कूल है। आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान है कि इंटर में विज्ञान, फिजिकल एजूकेशन, इतिहास,अकाउंटेंसी सहित कई विषयों में बाहरी परीक्षक तैनात किए जाते हैं। इनमें कुछ ऐसे विषय भी हैं जो आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर तैनात परीक्षक करते हैं।

वहीं परीक्षा लेने पहुंचे परीक्षकों को लैब में परीक्षा कराने के दौरान प्रत्येक बैच की ग्रुप फोटो खींच कर बोर्ड की ओर से जारी एप लिंक पर अपलोड करनी होगी। फोटोग्राफ में बाहरी और आंतरिक परीक्षक भी जरूर हो। एप लिंक में जियोटैग फोटो होगी,जिससे लोकेशन भी पता चल जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए बोर्ड पर्यवेक्षक नामित करेगा।

प्रैक्टिल के तुरंत बाद अपलोड करने होंगे नंबर

प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट अंक बोर्ड की ओर से दिए गए लिंक पर काम पूरा होने के तुरंत बाद और उसी तारीख को अपलोड करना होगा। आंतरिक ग्रेड के अंक भी एक साथ अपलोड किए जाएंगे। 11 जून के बाद कोई भी प्रैक्टिकल परीक्षा एवं अंक अपलोड करने की प्रक्रिया नहीं की जा सकेगी। छूटे हुए बच्चों को प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। उनकी पुन परीक्षा नहीं होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img