Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शाहरुख खान ने फैंस के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का बीते दिन 57वां जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारों तक ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी थीं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर यानी मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था। सैकड़ों की संख्या में फैंस ने आकर शाहरुख खान को बर्थडे की बधाई दी। वहीं बर्थडे की शाम भी शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ ही बिताई। शाहरुख ने सैंट एंड्रयू कॉलेज में फैंस के साथ जन्मदिन मनाया और केक कट किया। इससे जुड़ी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान ने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के सामने तीन मंजिला केक कट किया। इस मौके पर उनकी मैनेजर पूजा भी उनके साथ नजर आईं। वहीं फैंस भी उन्हें चियर करते हुए नहीं थक रहे थे।

फैंस के बीच शाहरुख खान की खुशी देखने लायक थी। हर एक क्लिप में उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन में खूब एंजॉय किया। बर्थडे बॉय शाहरुख खान की झलक पाने के लिए इवेंट में फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था। एक्टर के लिए न केवल फैंस खूब चियर कर रहे थे, बल्कि उनके लिए ढेर सारे तोहफे भी लेकर आए थे। शाहरुख खान को बर्थडे इवेंट में उनके एक फैन ने हैंडमेड जैकेट तोहफे में दी, जिसपर पठान लिखा हुआ था। ऐसे में किंग खान ने भी उस जैकेट को पहना और पूरा इवेंट उसी में रहे।

sha

शाहरुख खान को तो उनके फैंस खुश कर ही रहे थे, साथ ही किंग खान भी उनका दिल जीतने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद फैंस के साथ सेल्फी ली

बर्थडे सेलिब्रेशन के इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने सबसे लोकप्रिय गाने ‘छैया-छैया’ पर भी जमकर डांस किया। उनका इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img