Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

जानिए, सौंदर्या शर्मा ने बिग बॉस को क्यों कहा पक्षपाती?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। शो में अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम विज और अब्दु रोजिक जैसे कंटेस्टेंट्स लोगों का मनोरंजन करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों शो में गौतम विज और सौंदर्या शर्मा की प्रेम कहानी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बिग बॉस के भी निशाने पर बनी हुई है।

gautam

बीते दिन शो में सौंदर्या शर्मा और गौतम विज की प्रेम कहानी को कठघरे में खड़ा किया गया, जहां किसी ने उनकी प्रेम कहानी को फेक बताया तो वहीं किसी ने उनका साथ दिया। इन सबके बीच बिग बॉस का रवैया देख खुद सौंदर्या शर्मा भी खुश नहीं नजर आईं और उन्होंने बिग बॉस पर पक्षपाती होने का इल्जाम लगाया। खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस की इस बात का स्पोर्ट अब फैंस भी कर रहे हैं।

दरअसल, बीते दिन ‘बिग बॉस 16’ में दिखाया गया कि घर में अदालत लगाई गई, जिसमें गौतम विज पर इल्जाम लगा कि वह फुटेज पाने के लिए शालीन भानोट के साथ दोस्ती रख रहे हैं। इस दौरान जज जहां टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को बनाया गया तो वहीं वकील निमृत कौर आहलुवालिया रहीं।

big bos

इस अदालत में निमृत, टीना और शालीन ने गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं बिग बॉस ने इस राउंड में जीत निमृत को दिलाई, जिससे सौंदर्या शर्मा और गौतम विज खुश नहीं दिखे। इस खेल के बीच ही सौंदर्या शर्मा बोल पड़ीं, “मुझे कभी-कभी लगता है कि बिग बॉस पक्षपाती हैं। उन्होंने जानबूझकर टीना को जज रखा।”

gautam2

सौंदर्या शर्मा की इस बात से फैंस भी सहमत नजर आए। एक यूजर ने सौंदर्या शर्मा का साथ देते हुए ट्वीट किया, “बस यह एहसास हमें भी हो रहा है।” वहीं एक यूजर ने सौंदर्या शर्मा और गौतम विज का वीडियो शेयर कर पूछा, “सौंदर्या और गौतम ने ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया है, जो बिग बॉस उनपर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

आज का पूरा एपिसोड कितना पक्षपाती था। एक काम करो, शालीन, टीना और निमृत को ट्रॉफी दो और शो को यहीं खत्म करो।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “सौंदर्या एक बहादुर इंसान है। घर में किसी की भी हिम्मत नहीं होगी ऐसा कहने की।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img