Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे शाहरुख खान?

CINEWANI 1


शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा कर रख दिया। फिल्म में सलमान खान को भी कैमियो रोल में देखा गया है। जब सलमान-शाहरुख फिल्म में एक साथ पर्दे पर नजर आएं तो सिनेमाघर सीटियों से गूंज उठा।

वहीं इस दौरान सलमान और शाहरुख के बीच के डायलॉग को सुन लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शाहरुख भी सलमान की ‘टाइगर 3’ में दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, सलमान और शाहरुख के बीच फिल्म में एक सीन था, जिसने पूरी लाइमलाइट लूट ली।

चंद मिनट के इस सीन के फैन्स दीवाने हो गए। इस सीन में सलमान खान ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा हिंट दिया है। एक्शन सीन में जब सलमान शाहरुख को बचाने पहुंचते हैं तब वे पठान से कहते हैं, एक बड़े मिशन पर जा रहा हूं। टाइगर को पठान की जरूरत पड़ सकती है। तू जिंदा रहेगा ना? जिस पर पठान वादा करता है कि वह जरूर आएगा।

फिल्म के इसी डायलॉग से लोग अंदाजा लगाने लगे हैं कि शाहरुख ‘टाइगर 3’ में कैमियो कर सकते हैं। जब भी शाहरुख और सलमान एक साथ आते हैं, फैन्स इन्हें देखने के लिए बेताब हो जाते हैं। पठान में दोनों का एक्शन सीन देखने के बाद अब वे इन्हें टाइगर 3 में साथ देखने की चाहत जता रहे हैं।

बता दें, पिछले साल ही सलमान और कैटरीना ने टाइगर 3 से पहला लुक जारी किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। फिलहाल अभी टाइगर 3 के आने में काफी समय है।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img