जनवाणी संवाददाता |
शामली: दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गल्फ फूड एक्सपो-2024 आईआईए शामली के प्रतिनिधिमंडल की प्रतिभाग करते हुए व्यापारिक चर्चा की। जिससे दुबई में एक्सपोर्ट प्रमोशन की संभावना बढ़ी हैं।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के चेयरमैन ऋषभ अग्रवाल के नेतृत्व में आईआईए के 60 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 19 से 23 फरवरी तक गल्फ फूड 2024 दुबई अंतर्राष्ट्रीय मेले में भाग लिया।

भारतीय कंपनियों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले क्षेत्र खाद्य और पेय पदार्थ, निर्माण और उपकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा, कागज और पैकेजिंग, रसायन और संबद्ध, मशीनरी, पेट्रोलियम और कई अन्य शामिल थे।
दुबई में व्यापारिक चर्चा को एक्सपोर्ट प्रमोशन की संभावना के नजरिये से देखा जा रहा है। शामली से आईआईए प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान चेयरमैन अनुज गर्ग, निखिल ऐरन, राहुल तायल, रोहित गर्ग समेत आठ उद्यमी शामिल रहे।

