Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

शामली के निशानेबाजों ने नोएडा में जीते रजत-कांस्य पदक

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: नोएडा में आयोजित प्री स्टेट निशानेबाजी प्रतियोगिता में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाजों ने पदक जीतकर शामली का नाम रोशन किया है।

मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन द्वारा नोएडा के सेक्टर 50 में रामाज्ञा स्कूल में 23 से 26 अप्रैल तक प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 1700 निशानेबाजों ने प्रति​​​भाग किया।

इस स्टेट चैंपियनशिप में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के निशानेबाज शोएब मलिक ने एयर राइफल पीप साइट जूनियर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

एयर राइफल आइएसएसएफ टीम स्पर्धा में अभिमन्यु ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों निशानेबाज का क्लब में स्वागत किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, क्लब कोच नदीम मंसूरी, अवनीश मलिक, अभिषेक, आरिश, निखिल, विवेक, राहुल, सुनील आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img