- डिप्टी सीएम ने डायरेक्टर कुशांक चौहान को किया सम्मानित
- कोविड-19 के दौरान अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं थी मिली
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को लखनऊ के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें शामली जनपद में ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
शामली शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के द्वारा कोविड-19 काल के दौरान 24 घंटे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने जिले के सबसे पहले कोविड-19 होने के नाते स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में खरे उतरने का कार्य किया जिसके चलते सोमवार को ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल, शामली को ‘विश्व गौरव सम्मान’ से लखनऊ के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उप्र के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के द्वारा
हॉस्पिटल डायरेक्टर कुशांक चौहान को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कुशांक चौहान ने इस सम्मान को पाने के बाद शामली जनपद की जनता, स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए अपने समस्त स्टाफ को इस सम्मान का श्रेय दिया है।

