Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

शूटिंग में शहज ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया

  • बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन द्वारा चल रही समाजवादी स्पोर्ट लीग

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन द्वारा चल रही समाजवादी स्पोर्ट लीग का रविवार को शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहां शहज शर्मा ने 398 का स्कोर बनाकर प्रथम स्थान पर रहे।

शनिवार से बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन की तरफ से चल रही 12 दिवसीय समाजवादी स्पोर्ट लीग के नौवें दिन फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने निशाना लगाकर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रायफल बालक/बालिका शूटिंग प्रतियोगिता में शहज शर्मा 398 स्कोर बनाकर प्रथम, विशाल 397 द्वित्तीय, दिया चौधरी 389 तृतीय स्थान पर रही।

पिस्टल बालक/बालिका वर्ग में रोहन मलिक 380 स्कोर बनाकर प्रथम, विधि 346 स्कोर बनाकर द्वित्तीय स्थान पर रहे। अभयवीर यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है और शूटिंग में अच्छा प्रदर्शन कर वह देश व विदेशों में अपनी पहचान बना सकते है। युवाओं की शूटिंग की तरफ अधिक ध्यान देना चाहिए। यहां जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उसको फाउंडेशन द्वारा मदद दी जाएगी और खेल में भी अलग पहचान दिलायी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img