जनवाणी संवाददाता |
नानौता: जैन धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने पर क्षुब्ध जैन समाज के लोग शिखर बचाओ, धर्म बचाओ का नारे लगाते हुए बस में सवार होकर दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए।
झारखंड स्थित जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को राज्य सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया गया है, जिसके बाद पूरे देश में जैन समाज में रोष देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नगर के श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी में एकत्रित हुए जैन समाज के लोग तीर्थ बचाओ, धर्म बचाओ, तीर्थ नहीं बचा तो, जैन धर्म नहीं बचेगा आदि नारो को लगाते हुए बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां विश्व जैन संगठन के दिशा निर्देश के आह्वान पर राष्ट्रपति भवन में पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्मेद शिखरजी को पुनः धार्मिक स्थल घोषित करने से संबंधित ज्ञापन देने पहुंचे।
इस अवसर पर शुभम जैन, नीरज जैन, कार्तिक जैन, सौरभ जैन, पारस जैन, नवीन जैन, नितिन जैन, उत्कर्ष जैन, पम्मी जैन, सरोज जैन, उषा जैन, रेखा जैन, सीमा जैन आदि रहे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

