Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शिवसेना नेता संजय राउत बोले, राहुल से करूंगा मुलाकात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद विपक्षी दलों को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है और ऐसे में वह आज शाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है। राहुल गांधी से शाम 4.15 बजे मुलाकात करूंगा। जय हिंद।’

बता दें कि लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 30 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img