Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रंगोली में शिवांगी व लेखन में यश रहे प्रथम

  • सीडी इंटर कालेज में हुई रंगोली, लेखन व क्विज प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नगर के सी डी इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय रंगोली, पेंटिंग, लेखन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले विधार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। उक्त सभी छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सी डी इंटर कालेज के सभाकक्ष में आयोजित रंगोली/चित्रकला प्रतियोगिता में शिवांगी नगर ने प्रथम, सदफ परवीन ने द्वितीय तथा हर्षिता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लेखन प्रतियोगिता में यश चौहान ने प्रथम, सलिहा अंसारी ने द्वितीय तथा अलसबा परवीन ने तृतीय जबकि क्विज प्रतियोगिता में क्रमश: रचित राठी व अलीना परविन ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किये। प्रतियोगिता में डी ए वी इंटर कालेज बिजनौर, आरएचएस इंटर कालेज हल्दौर, सरस्वती शिशु मंदिर हल्दौर, राजकीय बालिका कालेज झालू के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महेशपाल सिंह, सियाराम सिंह व जितेंद्र मारवाड़ी निर्णायक रहे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी चारु राजपूत, प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर, लवलेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img