Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

हाड़ कंपकपाने वाली ठंड ने किया बेहाल

  • कोहरे और पाले से हो रही है दिन की शुरूआत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: जनवरी के महीने में हाड़ क पकपाने वाली ठंड ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। कोहरे और पाले के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते ठंड का प्रकोप सुबह से लेकर शाम तक ही देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोग ठंड का प्रकोप देखते हुए अपने घरों में कैद हो रहे हैं।

दोपहर के समय भी सूर्य की हल्की किरणों से लोगों को निजात नही मिल पा रही है। आने वाले दिनों में भी वैज्ञानिक इसी तरह ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। इस बार ठंड का असर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से देखने को मिल रहा है।

पहाड़ों की बर्फ बारी का असर इस बार मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 100 एवं न्यूनतम आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह और शाम चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर साफ नजर आ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img