Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

भाजपाइयों की नहीं सुनते थानेदार, मुकदमा दर्ज

  • कोतवाली थाना प्रभारी ने 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ जीडी में डाल दिया था तस्करा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद भी थानेदार भाजपा नेताओं की सुनने को तैयार नहीं है। बात चाहे गंगानगर थाने में इंस्पेक्टर और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के बीच विवाद की हो या फिर कोतवाली में भाजपा नेता शहर प्रत्याशी रहे कमल दत्त शर्मा की।

कोतवाली थाना प्रभारी संजय वर्मा ने 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ जीडी में तस्करा डाल दिया और 14 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। इसमें एक महानगर सह संयोजक और कैंट विधायक अमित अग्रवाल का मजबूत कार्यकर्ता भी शामिल है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने इससे पहले जानी थाने में तैनाती के दौरान भाजपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किये थे।

भाजपा के महानगर सह संयोजक और वार्ड-58 से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे शिवा सिंघल अपने दोस्त रीतेश मंगा के साथ भाजपा की मीटिंग के बाद बच्चा पार्क आए थे। बच्चा पार्क पर दो बाइकों हुए एक्सीडेंट के बारे में दोनों जानकारी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों बाइक सवारों के कागज चेक करो। इस पर वहां मौजूद दीवान अनिल कुमार ने आपत्ति जताई और कहा कि जब आपस में समझौता हो गया फिर कागज क्यों चेक करुं।

इसको लेकर कार्यकर्ताओं की दीवान से कहासुनी होने लगी। दीवान ने पुलिस की जीप बुलाकर दोनों कार्यकर्ताओं को जबरन थाने भिजवा दिया। थाने में कोतवाली इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने दोनों कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा को बुला लिया। थाने में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और कोतवाली थाना प्रभारी और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

थाने में कमल दत्त शर्मा की इंस्पेक्टर के साथ तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर आए सीओ कोतवाली ने दोनों पक्षों से बात करके मामले को शांत कराया। सीओ ने आश्वासन दिया था कि दो दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सीओ की कार्रवाई से पहले इंस्पेक्टर ने पचास लोगों का नाम तस्करा डाल दिया।

बाद में रितेश मंगा, शिवा सिंघल, अंकुर गोयल, मयूर अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, रोहित जैन, शिवम शर्मा एडवोकेट, शिवम शर्मा, पंकज गोयल, कपिल शर्मा, अंकुश वाल्मीकि, अरुण मचल, अंशुल गुप्ता और पवन चौधरी के खिलाफ धारा 147, 188, 353, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे में भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का कहना है कि कोतवाली इंस्पेक्टर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया और मुकदमा भी दर्ज कर दिया।

इंस्पेक्टर ने इससे पहले जानी में तैनाती के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये थे। इस बारे में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से बात की जाएगी। इससे पहले गंगा नगर थाने में इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटिक से न केवल बहस की थी, बल्कि उनकी बात नहीं मानी थी। बाद में विधायक को इस्तीफे की बात तक कहनी पड़ी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img