Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अपने पूर्वजों की यश गाथा को आगे बढ़ाना ही श्राद्ध तर्पण संस्कार है: दीपक

  • गायत्री शक्ति पीठ पर परिव्राजक ने कराया तर्पण व यज्ञ

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: गायत्री शक्ति पीठ के जोनल कार्यालय पर सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर गायत्री साधकों ने पितृ कृतज्ञता दिवस पर परिव्राजक की देखरेख में श्राद्ध तर्पण संस्कार और यज्ञ किए।

गुरुवार की दोपहर नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर जयनगर स्थित शांति कुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्ति पीठ पर परिव्राजक दिनेश चौबे ने गायत्री साधकों को देव तर्पण, ऋषि तर्पण व भीष्म तर्पण कराते हुए पिण्ड दान कराया। साथ ही उन्होंने ब्रह्म यज्ञ और पितृ यज्ञ भी कराए।

इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सर्व पितृ अमावस्या को पितृ कृतज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर अपने पितृों की स्मृति में पौधारोपण करना चाहिए। पीड़ितो की सेवा करें और उनकी सहायता को यथायोग्य दान दें।

अपने श्रेष्ठ कर्मों से अपने पूर्वजों की यश गाथा को आगे बढ़ाना ही श्राद्ध तर्पण संस्कार है। इस मौके पर ओमपाल सिंह, सुरेश कुमार, सौरभ गुप्ता, राम सिंह, कृपाल सिंह, विमलेश कुमार, सुनीता आदि ने श्राद्ध तर्पण किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img