जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शामली के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बेरोजगार दिवस मनाया गया। 17 सितंबर के दिन देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देश के युवाओं ने इस दिन को काले दिवस के रूप मनाया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली सरकार ने आज ऐसे हालात पैदा कर दिया कि युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आने लगा है।
सरकार की गलत नीतिओ के कारण पहले ही नौकरियों का सृजन शून्य था और अब संविदा प्रणाली रोजगार के अवसर को और जटिल बनाने का कार्य करने का ही कुचक्र है।
देश का युवा परेशान हाल और बेरोजगार है वहीं सत्तासीन अपने जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हुए बेरोजगारों के जख्मों पर नमक मलने का काम कर रहे हैं। आज के दिन को बेरोजगार दिवस के रूप मनाकर हम सभी अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रकट करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वैभव गर्ग, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, रविन्द्र आर्य, राकेश शर्मा, अविनाश शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रवीण पांचाल, शशांक कौशिक, अरविंद शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्तिथ रहे।


विरोध के दिन भी चुना तो प्रधानमंत्री का जन्मदिन