Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

Karnataka: चार दिन में दूसरी मुलाकात, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार नाश्ते की मेज पर मिले, बोले- आलाकमान तय करेगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार को डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने नाश्ते के दौरान महत्वपूर्ण चर्चा की। इससे पहले डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। डीके शिवकुमार के कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें वे चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, आज मैंने अपने घर पर माननीय मुख्यमंत्री को नाश्ते पर बुलाया, क्योंकि हम कांग्रेस के विजन के तहत सुशासन और राज्य के लगातार विकास के लिए समर्पित हैं।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा

नाश्ते के बाद सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात की। इस बातचीत के दौरान सीएम से सवाल किया गया कि डीके शिवकुमार कब मुख्यमंत्री बनेंगे? इस पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ‘जब पार्टी आलाकमान कहेगा।’ सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘आज, डीके शिवकुमार ने मुझे नाश्ते पर बुलाया। मैं आने के लिए मान गया। आज, हम दोनों ने नाश्ता किया, और डीके सुरेश भी मौजूद रहे। नाश्ते के बाद हमने विधानसभा सत्र पर चर्चा की। यह तय हुआ कि हमें 8 दिसंबर को सांसदों की बैठक बुलानी चाहिए। हम किसानों के मुद्दों और राज्य के दूसरे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हम दोनों हाईकमान, खासकर राहुल, सोनिया, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे के बताए गए कारण को मानेंगे, अगर वे (पार्टी हाईकमान) हमें (दिल्ली) बुलाते हैं, तो हम जरूर जाएंगे। कल मैं केसी वेणुगोपाल से एक कार्यक्रम में मिलूंगा जहां हम दोनों को बुलाया गया है।’

दूसरी बार नाश्ते की मेज पर मुलाकात हुई

इससे पहले शनिवार को भी दोनों नेता नाश्ते पर मिले थे और वह मुलाकात सीएम आवास पर हुई थी। इस तरह बीते चार दिनों में दोनों नेताओं की दूसरी बार नाश्ते की मेज पर मुलाकात हुई। सोमवार को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वह मंगलवार को डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ता करने जाएंगे। हालांकि सीएम ने कहा था कि उन्हें अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। इसके बाद शाम में सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में डीके शिवकुमार ने सीएम को नाश्ते के लिए आमंत्रित किया।

गृह मंत्री बोले- सबकुछ शांतिपूर्वक हो रहा है

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर कहा, ‘ये अच्छी बात है कि हमारे दोनों नेता फिर से नाश्ते पर मुलाकात कर रहे हैं। हम बस ये चाहते हैं कि पिछले महीने भर से जो कुछ हो रहा है, उसका शांतिपूर्वक समझौता हो जाए। पार्टी आलाकमान की सलाह पर दोनों दूसरी बार मिल रहे हैं। सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे। सिद्धारमैया ने शिवकुमार से बात की थी और अब शिवकुमार ने सिद्धारमैया को बुलाया है। सबकुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। अलग-अलग लोगों की अलग-अलग महत्वकांक्षाएं हो सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि ये गलत है।’

शिवकुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा

सोमवार को शिवकुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘मैं और मुख्यमंत्री लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, एक टीम की तरह। मैंने माननीय मुख्यमंत्री को कल नाश्ते के लिए आमंत्रित किया है। नाश्ते पर हम कर्नाटक में किए गए वादों को पूरा करने के साझा प्रयासों पर चर्चा करेंगे।’ यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय घटित हो रहा है, जब कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे है और इसे लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं जारी हैं। कथित ढाई-ढाई साल के समझौते के तहत अब डीके शिवकुमार की सीएम पद पर ताजपोशी के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक तौर पर शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया इन चर्चाओं को खारिज करते आ रहे हैं।

शनिवार को डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया की सीएम आवास में नाश्ते पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया था और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर किसी भी असमंजस की बात को खारिज कर दिया था। दोनों नेताओं ने कहा कि जो भी पार्टी आलाकमान तय करेगा, वे उसका पालन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने सिद्धारमैया को फिलहाल सीएम पद पर बने रहने के संकेत दिए हैं और खासकर आगामी विधानसभा सत्र तक।

डीके शिवकुमार ने बयान में कहा

डीके शिवकुमार ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘ये मेरे और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है और हम दोनों भाई की तरह मिलकर काम कर रहे हैं। हम मीडिया के दबाव के चलते 29 नवंबर को मिले थे, लेकिन उसकी कोई जरूरत नहीं थी। आप गुटबाजी के दावे कर रहे हैं, लेकिन कोई गुटबाजी नहीं है। आप ही गुट बना रहे हैं। मेरे साथ 140 विधायक हैं। हम जब पैदा हुए और जब मरेंगे हम अकेले होंगे, लेकिन जब पार्टी की बात आती है तो हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img