Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

बाइक की टक्कर से छ:माह की मासूम बच्ची ने तोड़ा दम परिजनों में मचा कोहराम

 

जनवाणी संवाददाता  |

मोरना: मोरना–मु नगर मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से छ:माह की मासूम बालिका की मौत हो गयी बालिका की मौत के बाद आरोपी को पकड़ने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ मोरना चौकी पर इकट्ठा हो गयी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गाँव निवासी इरशाद अब्बासी की पुत्री सबीहा की शादी डेढ वर्ष पूर्व मुज़फ्फरनगर के निराना गाँव मे आस मोहम्मद के साथ हुई थी। ईद के त्योहार पर सबीहा अपने मायका में आई हुई है रविवार की दोपहर सबीहा अपने भाई आसिफ के साथ बाइक द्वारा बघरा गाँव में रिश्तेदारी से वापस मोरना लौट रही थी |

जैसे ही वह मोरना–भोपा मार्ग पर चीनी मिल के सामने पहुँचे तभी सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे 6 माह की फलक सड़क पर गिर कर घायल हो गयी वहीं आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल चालक मौके पर अपना मोबाइल छोड़कर फरार हो गया|

फलक को मोरना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मासूम फलक की मौत के बाद ग्रामीणों की भीड़ मोरना चौकी पर इकट्ठा हो गयी तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की वहीं मोबाइल की जाँच में पता चला कि आरोपी राजन प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर में सरकारी अध्यापक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img