Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गुलाम हो गए रालोद से ‘आजाद’

  • मेरठ में ही रही मौजूदगी, लेकिन दोनों कार्यक्रम से गुलाम मोहम्मद ने बनाई रखी दूरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिवाल खास के रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने पहले तो अयोध्या में रामलला के दर्शनों से परहेज किया। अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की जयंती के कार्यक्रम से भी किनारा कर लिया। अजित सिंह की जयंत पर पार्टी ने यज्ञ किया और श्रद्धांजलि सभा रखी थी, इन दोनों ही कार्यक्रम में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद नहीं पहुंचे। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी मेरठ में ही मौजूदगी रही, लेकिन दोनों कार्यक्रम से गुलाम ने किनारा कर स्पष्ट कर दिया कि वह रालोद से आजादी चाहते हैं। इसी वजह से अजित सिंह की श्रद्धाजंलि सभा में नहीं पहुंचे।

11 10

दरअसल, जिस दिन गुलाम मोहम्मद को सिवाल खास विधानसभा से रालोद का सिंबल दिया गया, तभी पार्टी नेताओं ने विरोध कर दिया था। क्योंकि गुलाम मोहम्मद मूल रूप से सपा के नेता हैं। सपा से ही जुड़े हुए हैं, लेकिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में भी रालोद के साथ ‘खेला’ कर दिया था। कंडीटेड सपा के थे और सिंबल रालोद का दिया गया था। विधानसभा चुनाव में तो रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी अपमान की घूंट पी गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी रालोद के गठबंधन के साथ कुछ वैसा ही अखिलेश यादव दोहरा रहे थे,

जिसको लेकर जयंत चौधरी ने गठबंधन की गांठों को खोलकर अपनी राह जुदा कर ली। जयंत चौधरी के इस निर्णय के बाद विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी रालोद से किनारा कर लिया हैं। हालांकि अभी गुलाम मोहम्मद कोई बयान नहीं दे रहे हैं, लेकिन रालोद के कार्यक्रमों में भी जाना बंद कर दिया हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि गुलाम फिर से सपा कार्यालय पर दिखाई देंगे।

अशरफ अली बोले, मैं जयंत के साथ हूं…

थाना भवन से रालोद विधायक अशरफ अली ने आखिर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह के परिवार के उनके परिवार पर बड़े अहसान है। मैं रालोद को कभी नहीं छोड़ सकता। रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन हुआ। ये पार्टी के सभी विधायकों और पार्टी नेता जयंत चौधरी का निर्णय हैं।

इस निर्णय में सभी रालोद के नौ विधायक साथ हैं। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करने वो नहीं गए, लेकिन अजित सिंह की श्रद्धाजंलि सभा में वो शामिल हुए। उधर, खतौली के रालोद विधायक मदन भैय्या के भी अजित सिंह को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित करने की खबर मिल रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img