Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

स्मार्ट यातायात प्रणाली की जरूरत

  • गडकरी ने निजी भागीदारी मॉडल पर काम करने को दिया जोर 
 नई दिल्ली, भाषा: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में कारगर कुशल यातायात प्रबंधन प्रणाली के लिए लोक निजी भागीदारी मॉडल पर काम करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इसका मॉडल तैयार करने के लिए एक प्रतिष्ठित निजी सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। मोटर वाहन (संशोधित) अधिनियम 2019 लागू होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।
भारत में सालाना पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है, जबकि करीब तीन लाख लोग अपंग हो जाते हैं। गैर-लाभकारी संस्था ‘कंज्यूमर वॉयस’ के सड़क सुरक्षा पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि यह समय है जब हमें परिवहन में लोक निजी भागीदारी मॉडल को अपनाना चाहिए। हम एक निजी सलाहकार या कहें एक प्रतिष्ठित कंपनी को नियुक्तकरेंगे जो अध्ययन कर बताएगी कि कैसे परिवहन क्षेत्र में लोक निजी भागीदारी मॉडल को लाया जा सकता है। वह राज्य, नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग के स्तर पर बेहतर समन्वय वाली एक कुशल यातायात प्रणाली (आईटीएस) के मॉडल को लेकर विशेष तौर पर सुझाव देगी।
उन्होंने कहा कि इसकी निविदा बहुत जल्द निकाली जाएगी। कुशल यातायात प्रबंधन प्रणाली में केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष, इलेक्ट्रॉनिक तरीके से चुंगी कर वसूलने की व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी, मौसम निगरानी, कई तरह के संदेश साइनबोर्ड, उन्नत संचार प्रणाली, ट्रै्िफक प्रबंधन और अन्य डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। गडकरी ने विश्वास जताया कि सड़क सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और पहलों से 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी आएगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img