जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: झिंझाना पुलिस ने शराब माफियाओ के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही भट्टी पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है।
गुरुवार को थाना झिंझाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम भड़ी मुस्तफाबाद मंदिर के पास से अवैध शराब के निर्माण को चलाई जा रही एक भट्टी पर छापेमारी करते हुए एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। मौके पर मिले कुल 60 लीटर लहन एवं भट्टी को पुलिस पार्टी द्वारा नष्ट कराया गया। तस्कर ने अपना नाम वेद पाल उर्फ वेदु पुत्र तारा निवासी भड़ी मुस्तफाबाद थाना झिंझाना जनपद शामली बताया है।

