Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बिजनौर में लॉकडाउन हटते ही उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

  • बिना मास्क घूम रहे 197 व्यक्तियों का किया चालान
  • बिना मास्क के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, धरे रह गए सभी नियम व कायदे

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के बाद बाजार खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कोें पर आवागमन ओर वाहनों की भीड़ के चलते जाम के हालात बने रहे। बैंकों में भी नकदी निकासी के लिए लोग जुटे रहे। सोशल डिस्टेंसिग का खुलकर धज्जियां उड़ाई गई।

इस दौरान पुलिस ने भी बिना मास्क घूम रहे 197 व्यक्तियों का चालान कर एक लाख 61 हजार रूपये वसूले। सोमवार को पांच बजे से लॉकडाउन हटाया गया। लॉकडाउन हटते ही सड़को पर लोगों की आवागमन शुरू हो गया। दुकानें खुलते ही लोग उमड़ पड़े। नगर के घंटाघर पर, डाकखाना चौराहा, नगरपालिका चौक व शक्ति चौक समेत कई स्थानों पर जाम के हालात रहे।

09 32

वाहनों की भीड़ के कारण सड़कों पर चलना दूभर रहा। बाजारों में काफी लोग बिना मास्क लगा हुए घूमते नजर आए। किसी को भी कोरोना का खोफ नजर नही आया। दो दिन बाद बैंक खुले तो उनमें भी भीड़ उमड़ पड़ी। पीएनबी, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक समेत अन्य बैक शाखाओं में नकदी निकासी के लिए लोग बाहर लाइन मं लगे थे।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया गया। कोविड 19 की गाइडलाइन की खुलकर धज्जियां उडाई गई। इस दौरान पुलिस ने भी बिना मास्क घूमने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में बिना मास्क घूम रहे 197 व्यक्तियो का चालान कर एक लाख 61 हजार 500 रुपए का जुमार्ना वसूला गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img