जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: भाकियू कार्यकतार्ओं ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों द्वारा किसान के खेत से मिट्टी उठाए जाने पर रोक लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि बिना किसान की मर्जी के अगर किसी किसान के खेत से मिट्टी उठाई गई तो उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
क्षेत्र के हाईवे से गुप्ता रिसोर्ट के पास से गांव जड़ौदा से होकर सड़क बनाई जा रही है। मंगलवार दोपहर जेबीसी द्वारा एक किसान के ज्वार के खेत से मिट्टी उठाई जाने लगी तो भारतीय किसान यूनियन के महासचिव एहसान त्यागी कार्यकतार्ओं के साथ सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
मिट्टी उठाने का कार्य रुकवा दिया गया। काफी देर तक नोकझोंक होने के बाद भाकियू कार्यकतार्ओं ने चेतावनी दी कि बिना किसान की सहमति के अगर खेतों से मिट्टी उठाई गई तो उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

