जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गाँव सुआवाला मे बस स्टैंड के निकट सड़क किनारे गहरे तालाब में एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मछमार निवासी सोमवीर सिंह 37 वर्ष के रूप में हुई। सोमवार की सुबह सुआवाला बस स्टैंड के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे बने तालाब में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा।

ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान मछमार निवासी सोमपाल सिंह 37 वर्ष पुत्र घन्टुरी सिंह के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक अपने परिवार सहित अपनी ससुराल आलमपुर गांवड़ी में रहता था। वह अपने बहनोई चंदन सिंह निवासी सुआवाला के घर आया था। रविवार की देर शाम वह सुआवाला अपनी बहन के घर से निकला लेकिन वापिस घर नही लौटा।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी सोमवार की सुबह उसका शव सुआवाला बस स्टैंड के पास सड़क किनारे तालाब में डूबा मिला जानकारी मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुँचे। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी आदेश कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। मृतक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है। अफजलगढ़ कोतवाल नरेश कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

