Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सोनिया और राहुल गांधी ने दी जो बाइडन और कमला हैरिस को बधाई 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

सोनिया गांधी ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि बाइडन और कमला हैरिस के परिपक्व नेतृत्व में भारत को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच की साझेदारी से इस क्षेत्र और विश्व में शांति व विकास का वातावरण पैदा होगा।

राहुल ने ट्वीट किया, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई। मुझे भरोसा है कि वह अमेरिका को एकजुट करेंगे और एक स्पष्ट दिशा का मजबूत भाव प्रदान करेंगे।

राहुल ने कहा, उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को बधाई। हमें इसका गर्व होता है कि अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति की जड़ें भारत से जुड़ी हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी बाइडन और कमला हैरिस के निर्वाचन पर बधाई दी। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठनों की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इस राज्य में जीत के बाद बाइडन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिल गए जो जीत के लिए जरूरी थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img