Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बॉलीवुड सितारों का साउथ डेब्यू

CineVadi 2

 


सुभाष शिरढोनकर

यदि साउथ फिल्मों के कलाकार, बॉलीवुड में आकर धूम मचा रहे हैं तो बॉलीवुड के सितारे भी अब ठीक उसी अंदाज में, साउथ में हाथ आजमाने के लिए तैयार है। कहा जा सकता है कि हमारा सिनेमा अब किसी क्षेत्रीय सीमा में कैद नहीं बल्कि व्यापक हो चुका है। एक वक्त था जब साउथ के सितारे बॉलीवुड फिल्में करने को बहुत बड़ी बात मानते थे लेकिन आज यहां के फिल्म मेकर साउथ के टॉप एक्टर्स को बाकायदा बड़ी फिल्मों के आॅफर देने लगे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स एक दशक पहले साउथ के सिनेमा को अपने से कमतर मानते थे लेकिन ‘बाहुबली’ के बाद से साउथ सिनेमा लगातार साबित करता आ रहा है कि वह किसी भी मायने में बॉलीवुड से कम नहीं बल्कि उसके मुकाबले बेहतर ही है। शायद यही वजह है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सेलेब्स साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इस साल भी ऐसे कई सितारे हैं जो साउथ की फिल्मों से अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

सैफ अली खान

सैफ अली खान फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ से साउथ में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे।

जाह्नवी कपूर

फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’, सैफ की तरह जाह्नवी कपूर की भी तेलुगु डेब्यू फिल्म है। 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म में जाह्नवी पहली बार साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली है।

जैमी लीवर

बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर पिता की तरह हमेशा लोगों को हंसाती आई हैं। अब वो फिल्म ‘आ ओकाट्टी अदाकु’ से तेलुगू फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। इस डेब्यू को लेकर जैमी बहुत एक्साइटेड हैं।

सनी हिंदुजा

कुछ वेब सीरीज में संदीप भाईया के किरदार से बेहद पॉपुलर हुए एक्टर सनी हिंदुजा को बेशक बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने ज्यादा भाव न दिया हो लेकिन वो अब फिल्म ‘हैलो मम्मी’ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।

दिशा पटानी

अपने बिकनी किलर लुक, बेहतरीन फिगर और गजब की खूबसूरती से बॉलीवुड में सनसनी बन चुकी एक्ट्रेस दिशा पटानी, पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ से साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह पहली बार सूर्या के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।

बॉबी देओल

‘कंगुवा’ के जरिए दिशा पाटनी के अलावा बॉबी देओल भी साउथ डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

शनाया कपूर

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ‘बेधड़क’, ‘स्क्रू ढीला’ और ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर 3’ जैसी तीन तीन फिल्में साइन करने के साथ बॉलीवुड की सनसनी बन चुकी हैं। शनाया को चाहने और उन्हें पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है कि वह बॉलीवुड के साथ साउथ में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्हें मोहनलाल की पैन इंडिया फिल्म ‘वृषभ’ के अहम किरदार में कास्ट किया गया है।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img