Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने नहटौर में महिला हेल्प डेस्क लाइन का उद्घाटन किया

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: थाना प्रांगण में एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया वह इसके उपरांत उन्होंने जीर्णोद्धार के बाद बने मंदिर का भी शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कोतवाल सत्य प्रकाश को बधाई का पात्र बताया नगर थाना नहटौर में पुलिस चौकी बनने के बाद कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने महिला हेल्प डेस्क लाइन के भवन का निर्माण भी कराया जिसका शुभारंभ करने के लिए डॉ0 धर्मवीर सिंह नगर थाना प्रांगण में पहुंचे और उन्होंने फीता काटकर महिला हेल्पलाइन डेस्क का शुभारंभ किया।

16 27

इसके उपरांत उन्होंने कोतवाल सत्य प्रकाश द्वारा जीर्णोद्धार कराए जाने पर शिव मंदिर का भी शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोतवाल सत्य प्रकाश बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कम बजट आने पर भी महिला हेल्प डेस्क लाइन का इतना अच्छा निर्माण कराया।

वहीं मंदिर का भी जीर्णोद्धार करवाया वहीं अन्य वक्ताओं ने कोतवाल सत्य प्रकाश की प्रशंसा की और को एसपी धर्मवीर सिंह के कार्यकाल में सभी थानों में फरियादियों की बात सुने जाने की बात कही इस अवसर पर पर एसपी, डॉ धर्मवीर सिंह व सीओ धामपुर अशोक अग्रवाल, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह को चेयरमैन पुत्र राजा अंसारी व प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल शर्मा, पत्रकार परिषद अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी, आयरा अध्यक्ष ऋषभ जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, व्यापारी नेता कपिल शर्मा के द्वारा शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी, ब्लाक प्रमुख मृणाल भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, व्यापारी नेता कपिल शर्मा, अशोक चंद्रा, अरविंद चौधरी, विनीता शर्मा, नवनीत शर्मा, मोहमद, जहागीर जैदी, पवन शर्मा, मोहमद आसिम, शहर इंचार्ज अशोक कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img