- एसपी डा. धर्मवीर सिहं ने थाने का किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने थाने के भीतर मकानों के पानी गिरने पर नाराजगी जताते हुए उन्हे बंद कराने के निर्देश दिये।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह रविवार को थाने पहुंचे तथा महिला सशक्तिकरण के तहत बनाई गई महिला हेल्प लाइन डेस्क तथा किसान सहायता डेस्क का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होने बैरक, बंदीगृह, मैस तथा पुराने आवासों का निरीक्षण किया।
थाने में पुराने मुकदमों के खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को दिये। थाने से सटी इमारतों के पानी के पाइप थाना परिसर की ओर लगे होने पर उन्होने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान पीआरओ पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमारवर्मा, अपराध निरीक्षक हरिनाथ यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिव कुमार, उप निरीक्षक वीके मिश्रा तथा उप निरीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे।

