- गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए किया जिला बदर
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने जनपद के नौ व्यक्ति पर जिला बदर की कार्यवाही की है। जिसमें अभियुक्तों पर गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जनपद से जिला बदर किया गया है।
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बदर की कार्यवाही करने वाले अभियुक्तों में अशरफ पुत्र रहीम निवासी ग्राम मेवानवादा थाना स्योहारा, तनुज शर्मा उर्फ त्रिलोकी पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला बाड़वान, आकिब पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला महलसराय कस्बा व थाना धामपुर, सौरभ उर्फ जंगली पुत्र संजय निवासी मौजमपुर जैतरा, अमित पुत्र महावीर सिंह निवासी मोहल्ला बाडवान, अनवर पुत्र जाहिद निवासी मोहल्ला नई सराय नगीना चौराहा, विश्वास उर्फ बीसू पुत्र संजय शर्मा निवासी मोहल्ला बाड़वान, अरबाज पुत्र अबरार निवासी तीतरी कब्रिस्तान के पास पुराना धामपुर, कादिर पुत्र जाहिद निवासी मोहल्ला नई सराय नगीना चौराहा धामपुर को छह माह के लिए जिला बदर किया है। अभियुक्तोंं की जनपद की सीमा में मिलने पर तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दे जिससे इन पर वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

