Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

हनुमान जयंती पर बन रहा खास संयोग

  • ग्रहों की बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा
  • रवि और हर्षण योग में 16 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
  • शनिवार को हनुमान जयंती पढ़ने से मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्रेता युग में शिव के अंशावतार हनुमान जी का जन्म माता अंजनी और पिता केसरी के यहां हुआ था। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को रवि और हर्षण योग में मनाया जाएगा। बता दें कि हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। यह दिन ग्रहों की बुरी नजर से छुटकारा दिलाने वाला होगा। इस दिन हनुमान चालीसा और सुदंरकांड का पाठ करने से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

इसके अलावा कोई बाहरी शक्ति या किसी प्रकार का दोष है तो वह भी सदा के लिए समाप्त हो जाता है। ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 16 अप्रैल को हस्त नक्षत्र सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा उसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा साथ ही रवि योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से शुरु होकर 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

इन शुभ योग में हनुमान जी की पूजा करना काल्याकारी होगा। इस दिन शनिवार होने से हनुमान जन्मोत्सव का महत्व और बढ़ गया है। क्योंकि शनिवार और मंगलवार हनुमान जी को ही समर्पित है। इस साल हनुमान जयंती पर सूर्य उच्च राशि में रहेंगे और शनि अपनी उच्च राशि मकर में व गुरु अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे।

शनि की साढ़े साती, ढैया एवं नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन के लिए भी हनुमान जी की आराधना मंगलकारी आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि इस नवसंवत्सर के प्रारम्भ होते ही अप्रैल माह में 23 दिन में नौ ग्रहो का राशि परिवर्तन हो रहा है । शनि की साढ़े साती, ढैया एवं नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन के लिए भी हनुमान जी की आराधना, श्री हनुमान चालीसा पाठ,श्री बजरंग बाण, सुंदरकांड पाठ मंगलकारी है। क्योंकि हनुमान जी के भक्तोां पर शनि भी अपनी बुरी नजर नहीं डालते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के लिए उपाय भी इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन किया जा सकता है। यह दिन हनुमान जी और शनि देव दोनों को समर्पित है।

चोला चढ़ा लगाएं लड्डु और पान का भोग

हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंग बली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और चमेली के फूलों की माला पहनाएं व लाल लंगोट बांधें। जिससे आपके जीवन विघ्न बाधाएं दूर होंगी। हनुमान जी को बेसन के लड्डू और मीठा पान अत्यंत प्रिय है। ऐसे में इस खास दिन पर हनुमान जी को बेसन के लड्डूए मीठे पान का भोग लगाएं।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में 108 हनुमान चालीसा का पाठ

सिद्धपीठ श्री दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर पीएल शर्मा रोड पर बुधवार को पंच दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन 108 हनुमान चालीसा पाठ हुआ। मुख्य यजमान मुकेश धामा, देवेंद्र कुमार धामा, नितिन कुमार धामा रहे। पंडित गणेश दत्त शर्मा और कैलाश शर्मा ने बाबा की आरती का भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। संजय गोयल, गोपाल विज, श्रवण अरोड़ा, सुमित विज, सरबजीत सिंह कपूर, रवि कांत शुक्ला, डीके सक्सेना, सुभाष अग्रवाल, मुकुल मित्तल, योगेश वर्मा, जेपी रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, कृष्ण शर्मा, नवीन गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img